पीवीयूएनएल के सीईओ अशोक कुमार सहगल ने किया बनहरदी परियोजना का निरीक्षण

Spread the love

, पीएपी को वितरित किए कंबल व टोपी

लातेहार। पीवीयूएनएल के सीईओ अशोक कुमार सहगल ने शनिवार को बनहरदी परियोजना का दौरा किया। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत कड़ाके की सर्दी को देखते हुए बनहरदी कोयला ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जगलदगा गांव के परियोजना प्रभावित व्यक्तियों (पीएपी) को 100 से अधिक कंबल और सर्दियों की टोपी वितरित किए। इस वितरण कार्यक्रम में बनहरदी परियोजना के महाप्रबंधक निरोद कुमार मल्लिक, पीवीयूएनएल के अन्य अधिकारी तथा गांव के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी सार्थक और सफल बनाया।

कंबल और टोपी प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों ने खुशी और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें कठोर सर्दी से काफी राहत मिलेगी और उनकी जरूरतों की पूर्ति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *