बाल भारती पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

नबीनगर,/  बाल भारती पब्लिक स्कूल, बीआरबीसीएल नबीनगर में देशभक्ति और उत्साह के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रभाष चंद्र झा ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

समारोह में विद्यालय के पांच विद्यार्थियों—शरण्या उपाध्याय, परीक्षित झा, पीयूष कुमार, ज्ञानि कुमारी एवं ध्रुव प्रताप सिंह—को राष्ट्रव्यापी चित्रकला प्रतियोगिता “इंडिया 1947 बनाम इंडिया 2047” में चयनित होने पर प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्षा मंत्रालय द्वारा UGC के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 17 लाख प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। विद्यालय ने प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर छठा स्थान भी प्राप्त किया। कार्यक्रम में बाल वाटिका के बच्चों के नृत्य, पिरामिड प्रदर्शन, देशभक्ति कविता, समूह नृत्य और समूह गीत ने सभी का मन मोह लिया। समारोह ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *