हजारीबाग। एनएमएल पकरी बरवाडीह एवं पीबी-एनडब्ल्यू कोयला खनन परियोजना में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। समारोह में महाप्रबंधक (इन्फ्रा), पीबी-सीएमपी पवन कुमार रावत ने डीसी, सीआईएसएफ के अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पवन कुमार रावत ने परियोजना की प्रगति और नई ऊंचाइयों को हासिल करने में सभी विभागों एवं कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम भावना, प्रतिबद्धता और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन ही किसी भी परियोजना की सफलता की आधारशिला हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों को उनके समर्पण एवं बेहतर कार्य के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ कार्य करने का आह्वान किया। समारोह के अंत में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए परियोजना के कर्मचारियों को परियोजना प्रमुख मेधावी पुरस्कार, पावर एक्सेल पुरस्कार, मानवीयता पुरस्कार एवं स्वास्थ्य चैंपियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
