इफको घियानगर फूलपुर में 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया

Spread the love

फूलपुर। इफको घियानगर फूलपुर में 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (इकाई प्रमुख) पी.के.सिंह ने ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रगान गाया गया। न्यूजेन सुरक्षा गार्ड के जवानों, केन्द्रीय विद्यालय स्कॉउट गाइड के बच्चों ने मार्च पास्ट किया तथा महाप्रबंधक (इकाई प्रमुख) को सलामी दी गई। सीताराम इंटर कालेज स्कॉउट बैण्ड ने देशभक्ति की धुनों पर शानदार प्रस्तुति दी। महाप्रबंधक (इकाई प्रमुख) पी.के.सिंह ने कहा कि हमारा संविधान हमारे अधिकार देने के साथ हमारे कर्तव्य भी तय करता है। हमारा दायित्व है कि हम अपने कर्तव्यों का इमानदारी से निर्वहन करें तथा देश की प्रगति में योगदान दें। सहकारिता के माध्यम से हम राष्ट्र सेवा में क्या योगदान दे सकते है, यह महत्त्वपूर्ण है।  प्रबंध निदेशक के.जे.पटेल ने अपने प्रथम आधिकारिक दौरे के दौरान इफको फूलपुर इकाई में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। प्रबंध निदेशक के.जे.पटेल जी का कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व हमें प्रेरणा देता है। इफको फूलपुर इकाई को गत वर्ष सीआईआई अवॉर्ड,सेफ्टी अवॉर्ड तथा पर्यावरण पुरस्कार प्राप्त हुए।ओम बाल विद्या मंदिर तथा केन्दीय विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सुझाव योजना के अंर्तगत विजेता कर्मचारियों तथा खेलकूद प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। नैनो उर्वरकों का स्वेच्छा से उपयोग करने वाले किसानों जिन्हें सकारात्मक परिणाम मिला तथा बेहतर फसल हुई है को सम्मानित किया गया। महिला चेतना क्लब की अध्यक्षा सरिता सिंह व अन्य महिला सदस्यों द्वारा आनंद मेले का आयोजन किया जिसमें विभिन्न व्यंजन-पकवान आदि की व्यवस्था की गई थी जिसका घियानगर परिवार के सदस्यों ने आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन रेखा मिश्रा ने किया। इस दौरान महाप्रबंधक क्रमशः पी.के.पटेल, रत्नेश कुमार,डॉ अनीता मिश्र, संयुक्त महाप्रबंधक क्रमशः डॉ सत्य प्रकाश, आर.पी.यादव, पी.के.त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर, मुख्य सुरक्षा अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गोरख सिंह सेंगर,कोर्डेट प्राचार्य डॉ डी.के.सिंह, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयम् प्रकाश,इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय व महामंत्री विजय कुमार यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *