एनटीपीसी कोलडैम द्वारा सीएसआर के अंतर्गत 11 सरकारी स्कूलों में 420 डेस्क प्रदान किए गए

Spread the love

विलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व  के अंतर्गत परियोजना प्रभावित क्षेत्र के 11 सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बैठने हेतु कुल 420 डेस्क प्रदान किए हैं।

लंबे समय से स्कूल प्रबंधन एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा यह निवेदन प्राप्त हो रहा था कि विद्यार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें जमीन या टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है। इन अनुरोधों पर संज्ञान लेते हुए एनटीपीसी कोलडैम के सीएसआर विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डेस्क उपलब्ध करवाए, जिससे विद्यार्थियों को अब उचित सुविधा में बैठकर अध्ययन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। डेस्क प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों की खुशी देखते ही बनती थी। स्कूल प्रबंधन और पंचायत प्रतिनिधियों ने इस सामाजिक सरोकार के कार्य हेतु एनटीपीसी कोलडैम की बहुत प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन डेस्कों से न केवल विद्यार्थियों की पढ़ाई में सुविधा होगी, बल्कि वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपने लक्ष्य को भी प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *