सीएमपीडीआई परिवार के 4 सेवानिवृत्त सदस्य को सम्मानित किया गया

Spread the love

रांची : सीएमपीडीआई परिवार के 4 सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज संस्थान के ‘‘मयूरी हॉल’’ में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनमें श्री के0ए0 पांडियन-महाप्रबंधक (सिविल),  ए0बी0 रामाकृष्णन्-महाप्रबंधक (भूविज्ञान), श्रीमती नीता प्रसाद-वरीय लिपिक एवं राज कुमार रजक-सहायक सुपरवाइजर शामिल हैं।

इस मौके पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  मनोज कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को पौधा, मान-पत्र,  प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की।

इस मौके पर सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी)  शंकर नागाचारी एवं निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी/आरडीएंडटी)  अजय कुमार ने सेवानिवृत्त  हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की। मौके पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक / विभागाध्यक्षगण ने सभी सेवानिवृत्त  कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए मंगल कामना की।

इस अवसर पर यूनियन के प्रतिनिधि  सतीश कुमार केशरी,  प्रलय भट्टाचार्यी,  राजन कुमार रजक एवं  सौविक देव तथा सीएमओएआई के प्रतिनिधि  अमृतान्शु ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण एवं मंच संचालन उप प्रबंधक (राजभाषा)  अभय मिश्र तथा धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन)  संजय कडम्बार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *