सीसीएल में 39वीं जोनल खान बचाव प्रतियोगिता का शुभारंभ

Spread the love

रामगढ़। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के खान बचाव केंद्र, रामगढ़ में आज 39वीं जोनल खान बचाव प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन निदेशक (खान सुरक्षा) श्री अजीत कुमार ने किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 13 टीमों ने रेस्क्यू रिले रेस एवं थ्योरी टेस्ट में भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खनन कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करना और खान बचाव दलों की दक्षता एवं तत्परता को परखना है।

 9 अक्टूबर को मार्च पास्ट, फर्स्ट एड तथा स्टेचुटरी टेस्ट का आयोजन खान बचाव केंद्र, रामगढ़ में किया जाएगा, जबकि रेस्क्यू रिकवरी प्रतिस्पर्धा का आयोजन भुरकुंडा अंडरग्राउंड माइंस में होगा।

प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 10 अक्टूबर को रांची में आयोजित किया जाएगा। निर्णायक मंडल में खान सुरक्षा निदेशालय, रांची से आए वरिष्ठ अधिकारी — अजास मोहम्मद, पी. एच. राव एवं मलय जेना शामिल हैं, जो प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन कर रहे हैं।

यह आयोजन महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव), सीसीएल  बिनोद कुमार के मार्गदर्शन में अधीक्षक (बचाव सेवा)  विकास कुमार एवं उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *