मुंबई । रिलायंस समूह की स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट कंपनी राइज़ वर्ल्डवाइड ने भारत की उभरती महिला क्रिकेटर गुणालन कमलिनी को अपने टैलेंट रोस्टर में शामिल किया है। 17 वर्षीय कमलिनी एजेंसी से जुड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं।
राइज़ वर्ल्डवाइड अब कमलिनी के ब्रांड एंडोर्समेंट, व्यावसायिक साझेदारियों, सार्वजनिक कार्यक्रमों, डिजिटल कंटेंट और ब्रांड प्रबंधन का जिम्मा संभालेगी। कमलिनी भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुकी हैं और मुंबई इंडियंस के लिए विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में सबसे कम उम्र में पदार्पण करने वाली खिलाड़ियों में शामिल हैं। हाल ही में उनका चयन 2026 एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में भी हुआ है।
