घर के अंदर सोती युवती की गला दबाकर हत्या,परिजनों ने जताया गांव के लोगों पर शक

Spread the love

घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में घर के अंदर सो रही एक युवती की गला दबाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब सुबह करीब दो घंटे तक युवती अपने कमरे से बाहर नहीं निकली।परिजनों के अनुसार युवती रात में अपने कमरे में सोई थी। सुबह देर तक बाहर न आने पर परिवार के लोग उसे जगाने पहुंचे। आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो शरीर को हिलाकर देखा गया। इस दौरान युवती के गले पर रस्सी के निशान दिखाई दिए, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने गांव के ही दो-तीन लोगों पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची घोरावल कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस का कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *