आटो की टक्कर से युवक की मौत

Spread the love

सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के सठहीं गाँव निवासी एक युवक की परासी गाँव के पास स्टेट हाइवे पर बीती रात आटो की टक्कर से मौत हो गयी। वाकये की  सूचना पर पहुँची सम्बंधित पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर  अन्त्य परीक्षण के लिये मेडिकल कालेज लोढ़ी भेज दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के सठहीं गाँव निवासी आनन्द प्रकाश सिंह पुत्र जगदीश सिंह (25 वर्ष) राबर्टसगंज से बीती रात करीब 9 बजे बाइक से घर आ रहा था। इसी दौरान सदर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत परासी गाँव के पास सामने से आ रही आटो से टक्कर हो गयी। जिससे आनन्द प्रकाश की  मौत हो गयी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी और आटो चालक को अपने कस्टडी में ले लिया। शव  को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इस हादसे से परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है, नहीं गाँव में मातम छा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *