सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले युवक की इलाज के दौरान मौत

Spread the love

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में गुरुवार रात सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान 28 वर्षीय संदीप कुमार पनिका, निवासी कांचन के रूप में हुई है। घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि बभनी से बस द्वारा देवरी लौट रहे विष्णु सोनी ने बस से उतरने के बाद सड़क किनारे एक युवक को बाइक के नीचे दबा गंभीर हालत में देखा, जिस पर उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले जाया गया, जहां तैनात चिकित्सक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार युवक के सिर में गंभीर चोटें थीं।पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई होगी। परिजनों के अनुसार संदीप किसी काम से रेणुकूट गया था और लौटते समय देवरी गांव के पास घायल अवस्था में मिला,पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *