शराब के दुकान को लेकर महिलाएं हमलवार, गांव के आसपास नहीं खुलने देंगी मदिरालय 

Spread the love

डीडीयू नगर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बसिला नसीरपुर चट्टी पर अंग्रेजी शराब की दुकान आवंटित होने की जानकारी होने से पहले ही दर्जनों की संख्या महिलाओं ने देसी शराब की दुकान पर पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ कर चंदौली कैली मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर दुकान हटवाने के आश्वासन पर जाम समाप्त कराया।

क्षेत्र के बसिला नसीरपुर चट्टी पर देसी शराब की दुकान पिछले 5 वर्षों से चलाई जा रही है। यहां पर शाम ढलते ही आधा दर्जन गांवों के लोग एकत्रित होकर शराब के नशे में धूत होकर जमकर उत्पाद मचाने का काम करते हैं ।यहां तक की घर पर भी पहुंच कर महिलाओं के साथ जमकर मारपीट व उत्पीड़न करने का काम करते चले आ रहे हैं। जबकि इसी मार्ग से होकर तीन विद्यालय के छात्र छात्राएं भी प्रतिदिन आवागमन हैं। इनको भी छिटाकशी का शिकार होना पड़ता है।पिछले दिनों सरकार द्वारा यहां पर अंग्रेजी व बियर की नयी दुकान का आवंटन कर दिया गया। इसकी जानकारी जैसे ही क्षेत्र के गांव की महिलाओं को हुई तो इससे आक्रोशित होकर बुधवार को देसी शराब के दुकान के पास पहुंचकर दुकान में तोड़फोड़ के साथ ही शराब को भी नष्ट करने कर दिया । लगभग एक घंटे चले धरने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा बूझाकर  एसडीएम के नाम पत्रक लेकर जाम समाप्त कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *