बिजली का तार टूट कर गिरने से महिला झुलसी 

अहरौरा, मिर्जापुर / नगर पालिका क्षेत्र के बुढ़ादेई मोहल्ले में सोमवार को सुबह लगभग आठ बजे हाई वोल्टेज का तार टूट कर गिरने से अपने घर के बाहर खड़ी महिला झुलस गई। जानकारी के अनुसार बुढादेई हरिजन बस्ती निवासी 22 वर्षीय सीमा देवी पत्नी सूरज अपने घर के बाहर खड़ी थी की अचानक ऊपर से गया ग्यारह हजार के वी का तार टूट कर महिला के पैर के पास गिर गया जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और किसी तरह महिला को वहा से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा आए जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बर्न विभाग ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया। बिजली सब स्टेशन के जे ई पंचधारी सिंह ने बताया की अचानक तार टूटकर गिरने से एक महिला झुलस गई है जिसका उपचार स्वजन करा रहे हैं।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *