महिला ने अपने दो बच्चों सहित फांसी लगाकर दी जान

Spread the love

करमा,सोनभद्र। स्थानीय थाना अंतर्गत बिषहार गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रीति राजभर अपने दो बच्चों  आर्यांस और आर्यन के साथ फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिषहार गांव में बीती रात पति-पत्नी में खाना खाने के आपसी विवाद में प्रीति राजभर 25 वर्ष पत्नी राजन राजभर ने अपने दो पुत्र आर्यन 4 वर्ष व आर्यांस छ माह के साथ नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर अपने कमरे में जान दे दी। दरवाजा समय से न खुलने पर परिवार के अन्य लोगों ने शोर मचाने लगे। शोर सुन गांव के लोग एकत्रित हो गए।प्रधान ने थाने पर सूचना दी । सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।थाना प्रभारी सूर्यभान ने बताया कि खाना खाने के लिए कुछ विवाद हुआ था पति-पत्नी में जिसके कारण नाराज होकर प्रीति ने अपने दो बच्चों सहित फांसी लगाकर अपने घर के अंदर जान दे दी । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *