जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र चंदौली का भ्रमण*
*किसानों की प्रगति में कृषि विज्ञान केंद्र निभाए अहम भूमिका*
चन्दौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग आज कृषि विज्ञान अनुसंधान केंद्र, चंदौली का भ्रमण कर केंद्र पर उगाई जा रही विभिन्न फसलों एवं उन्नत तकनीकों का अवलोकन किया। एवं मौके पर वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र रघुवंशी के साथ भ्रमण कर आवश्यक जानकारी एवं सुझाव दिए।
कृषि व्यवसाय, अनुसंधान, डेयरी उद्योग, पशुपालन, बकरी पालन इत्यादि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। आधुनिक खेती एवं कृषि तकनीक के बारे में जनपद के किसानों को समय-समय पर जानकारी देकर कम लागत में अधिक आमदनी वाली फसल प्राप्त करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाय। उसमें नवीनतम तकनीकों का ज्ञान लोगों में साझा करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य नवीनतम तकनीकों का ज्ञान किसान बंधु लोगों में साझा कर किसानों के लिए कृषि उत्पादकता बढ़ाना और पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा देना है, ताकि किसानों की सामाजिक- आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के किसानों, महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षित कर लोगों को मजबूत किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कृषि विज्ञान केंद्र की ये महत्वपूर्ण गतिविधियाँ प्रभावी ढंग से लागू हों और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से लाभ मिले। किसानों की मेहनत और वैज्ञानिक सहयोग से ही हमारा कृषि क्षेत्र निरंतर प्रगति कर रहा है।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
