अग्निशमन सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में सेल,आरएसपी में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Spread the love

राउरकेला।सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के अग्निशमन सेवा विभाग ने अग्निशमन सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में, बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में एक जीवंत वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। 28 अप्रैल  से 4 मई तक आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य अग्निशमन सेवा कर्मियों के बीच सौहार्द, तंदरुस्ती और टीम भावना को बढ़ावा देना था।

टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा और अग्निशमन सेवाएँ), सुश्री आशा कार्था ने किया, जिन्होंने उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता के साथ साथ टूर्नामेंट के शुभारंभ की घोषणा की। इस अवसर पर विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ महाप्रबंधक (अग्निशमन सेवाएँ),  जे बी पटनायक भी उपस्थित थे। 

टीम प्रबंधकों, कोचों और खिलाड़ियों सहित कुल सात टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। कई रोमांचक मैचों के बाद, प्रिवेंशन सेक्शन की टीम विजयी हुई, जिसने फाइनल में सीसीडी फायर स्टेशन की टीम को 2-0 से सीधे सेटों में हराया। इस कार्यक्रम का समन्वयन उप प्रबंधक (अग्निशमन सेवाएँ),  एस गोस्वामी और वरिष्ठ अग्रणी अग्निशमन संचालक,  डी. डी. जेना द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *