पीवीयूएनएल पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Spread the love

पतरातू, । पीवीयूएनएल पतरातू में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर परियोजना के विभिन्न स्थानों एवं विभागों में विधिवत पूजा का आयोजन किया गया। पूजा में पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ए.के. सहगल, महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की।

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विभिन्न कार्यस्थलों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें पीवीयूएनएल के कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न कार्यदायी एजेंसियों के श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। पीवीयूएनएल लेडीज क्लब की सदस्यों ने भी विभिन्न पूजा स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की। पूरे परियोजना परिसर में भक्तिमय एवं उत्सवपूर्ण वातावरण बना रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *