विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनसीएल की परियोजना एवं इकाइयों मे आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

Spread the love

सोनभद्र।एनसीएल में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसी कड़ी में एनसीएल की निगाही परियोजना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सिंगरौली संजीव मेहरा बतौर मुख्य अतिथि एवं परियोजना से वरिष्ठ अधिकारीगण,श्रमिक संघ प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम के दौरान संजीव मेहरा ने पर्यावरण का संरक्षण को सभी का नैतिक कर्तव्य बताया। उन्होनें एनसीएल की पर्यावरण अनुकूल नवाचारी पहलों एवं हरित कोयला प्रेषण हेतु एफ़एमसी परियोजनाओं की सराहना की। इसके अतिरिक्त उन्होनें उपस्थित सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम कर प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम में योगदान देने हेतु आह्वान भी किया।

कार्यक्रम के दौरान  संजीव मेहरा एवं अन्य द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम “ मुहिम के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।  

इस अवसर पर उपस्थित सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। तत्पश्चात कार्यक्रम के  दौरान  अध्यक्ष, कोल इंडिया लिमिटेड एवं सी. एम. डी. एन.सी. एल. के पर्यावरण दिवस पर जारी सन्देशों का भी वाचन भी किया गया l

इस वर्ष निगाही परियोजना ने “वेस्ट टू वैल्थ” की अवधारणा को साकार करते हुए 3500 पुरानी ट्यूबलाइटों का पुनर्चक्रण कर उनसे रोड डेलीनेटर रिफ्लेक्टर तैयार किए जो खदान क्षेत्र में सुरक्षा को सुदृढ़ करने में सहायक हैं।  

कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण दिवस 2025 के अंतर्गत आयोजित ‘वेस्ट टू वंडर’ प्रतियोगिता, चित्रकारी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता इत्यादि के विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष्य में एनसीएल की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों ने पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली का आयोजन किया। इसी क्रम में एनसीएल की दूधीचुआ, कृष्णशिला, निगाही, बीना, अमलोरी एवं एनएससी परियोजनाओं में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया। इन रैलियों के माध्यम से स्थानीय लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *