सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना में गणेश उत्सव पूजा 14 सितंबर से 25 सितंबर तक बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। जिसमे विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे- फ़ैन्सी ड्रेस, नृत्य, कहानी सुनाना, भजन संध्या, लड्डू खाना, शंखनाद, रंगोली, चित्रकला, पूजा थाली, मूर्तिकला, गायन, गणपती बिंगो, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में पूजा समिति द्वारा 15 सितंबर को सायं 7.00 बजे से फ़ैन्सी ड्रेस ,दिनांक 16 सितंबर को नृत्य प्रतियोगिता, दिनांक 17 सितंबर को कहानी सुनना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या मे ज्यादा संख्या में बच्चों नें विभिन्न परिधानों में सज-संवरकर भाग लिया एवं अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तदोपरांत दिनांक 18 सितंबर को सायं 5.00 बजे से बाहरी कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) किशोर कुमार होता, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एम सुरेश, अन्य महाप्रबंधक गण, सुहासिनी संघ की सदस्याएँ, पूजा समिति के सभी सदस्य एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहें। सभी श्रद्धालुओं हेतु प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी। सभी ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए गणेश पूजा समिति का गठन किया गया है, जिसमें अध्यक्ष डॉ. बी.के. भराली, उपाध्यक्ष तनुज कुमार, सचिव अभिषेक रस्तोगी तथा समिति के अन्य सदस्य अमित सिंह, प्रवीण, पुनीत , जिनके मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं पूजा समिति द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
