दो बाइक आपस में भिड़ी चार घायल 

Spread the love

 घायलो को एंबुलेंस से इलाज के लिए लाया गया सीएचसी अहरौरा 

अदलहाट थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में हुई घटना

अहरौरा,मिर्जापुर/ अदलहाट थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव के पास मंगलवार को दो बाईकों में आमने सामने टक्कर हो गई जिसमे एक होमगार्ड सहित चार  युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस के एमटी शैलेंद्र यादव ने घायलो को लेकर अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए  जहां पर चिकित्सक ने  प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया । चिकित्सक ने बताया की घायल 23 वर्षीय धीरेन्द्र कुमार पुत्र विजेंद्र नाथ , 23 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र मुन्ना लाल 24 वर्षीय गोलू पुत्र बुधराम  निवासी घूरऊपुर थाना अदलहाट व 55 वर्षीय जयप्रकाश मिश्र पुत्र स्वर्गीय मनीराम मिश्रा  निवासी गौरा गंभीर रूप से घायल हो गए । सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

 जानकारी के अनुसार धीरेंद्र कुमार, एवं मनीष कुमार, तथा गोलू एक बाइक पर  कैलहट किसी काम से गए हुए थे और शाम को लगभग चार बजे वापस घर को लौट रहे थे कि अदलहाट थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव के पास अदलहाट थाने से  ड्यूटी कर के घर  जा रहे  होमगार्ड जयप्रकाश मिश्रा की बाइक से भीड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *