बीएड प्रवेश परीक्षा में टाप करने वाले सूरज पटेल को भारतीय किसान यूनियन ने किया सम्मानित 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर / बीएड प्रवेश परीक्षा में यूपी में पहला रैंक प्राप्त करने पर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह , जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह ने सूरज पटेल के घर पर पहुंच कर स्मृति चिन्ह,अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले सूरज पटेल के घर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्ध नाथ सिंह एव जिला पंचायत सदस्य सुषमा पटेल ने माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर बधाई दिया और सम्मानित किया । सिद्धनाथ सिंह ने सूरज पटेल के घर तक आने जाने के लिए रास्ता बनवाने का  आश्वाशन दिया ।

और कहा की अगल बगल के लोग अपने खेत से चार , चार फीट जमीन देते है तो आने जाने के लिए चकरोड बनवाने का प्रयास किया जाएगा।  इस अवसर पर भाकियू जिला कोषाध्यक्ष स्वामी दयाल सिंह, चौधरी जयपाल सिंह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि,शेखर सिंह,प्रदीप सिंह, चौधरी विजय पाल सिंह, राजेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *