ऑनलाइन माध्यम से होगा अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों का स्थानांतरण

Spread the love

शिक्षकों को 10 जून (अपराह्न) से 14 जून, 2025 तक आवेदन करने का अवसर 

लखनऊ । प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक एवं सहायक अध्यापक (संलग्न प्राइमरी प्रभाग) का स्थानांतरण सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा एन.आई.सी. द्वारा विकसित पोर्टल http://secaidedtransfer.upsdc.gov.in के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि ऑनलाइन स्थानांतरण प्रणाली के अंतर्गत शिक्षकों को 10 जून 2025 अपराह्न से 14 जून 2025 तक आवेदन करने का अवसर मिलेगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से प्रस्तुत आवेदन मान्य नहीं होगा। निर्धारित समय सीमा के उपरांत कोई अतिरिक्त अवसर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। पूरी प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात स्थानांतरण आदेश भी ऑनलाइन माध्यम से ही निर्गत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की सुविधा के लिए विभाग द्वारा ई-मेल aidedtransfer.up@gmail.com और हेल्पलाइन नंबर 8181063731, 9140719821, 9369470010 (कार्य दिवसों में प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक) उपलब्ध कराए गए हैं। इन नंबरों पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से शिक्षक अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *