रायपुर,/ छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने एवं इसके प्रारूप का मसौदा तैयार करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया जिसकी प्रथम बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई। समिति की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्रीमती रंजना प्रकाश देसाई ने की। समिति में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री शत्रुघन सिंह तथा एम. के. राऊत, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार तथा सेवानिवृत्त प्राचार्य श्रीमती ज्योति रानी सिंह को सदस्य के रूप में शामिल थे।
समिति राज्य में वर्तमान में लागू पारिवारिक विधिक व्यवस्थाओं का अध्ययन करेगी व नागरिकों, सामाजिक संगठनों, विधि विशेषज्ञों एवं अन्य हितधारकों से सुझाव प्राप्त करेगी। समिति द्वारा सर्वसम्मान से निर्णय लिया गया कि शीघ्र अन्य राज्यों लागू समान नागरिक संहिता संबंधी व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया जाएगा। जनसंवाद का आयोजन कर समाज के सभी वर्गो व समुदायों के विचार जानने का प्रयास किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य में लागू होने वाली विधिक व्यवस्था के संबंध में संस्तृतिया प्राप्त करते समय महिलाओं व बच्चों के अधिकार को सुरक्षित व संरक्षित रखना सर्वोपरि उद्देश्य होगा।
