न्यूनतम अंश क्रय करके अधिकाधिक संख्या में अपनी निकटवर्ती सहकारी समिति का सदस्य बनें – जिलाधिकारी

Spread the love

एम0 पैक्स सदस्यता महाअभियान-2025 : 12 सितम्बर से 12 अक्टूबर,2025 तक संचालित 

सोनभद्र।  जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने जनपद के किसान भाईयों एवं सहकारिता में रूचि रखने वाले प्रबुद्धजनों से अपील की है कि सहकारी समितियों की सदस्यता ग्रहण करने हेतु वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किये जाने के क्रम में सहकारिता विभाग द्वारा इस वर्ष बड़े पैमाने पर सदस्यता महाभियान आयोजित किया जा रहा है, प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार एम0 पैक्स सदस्यता महाअभियान-2025 12 सितम्बर,2025 से 12 अक्टूबर,2025 तक संचालित है, इस सदस्यता महाभियान 2025 में प्रत्येक एम-पैक्स में अधिक से अधिक नये सदस्य बनाया जाना अनिवार्य किया गया है, एम पैक्स सदस्य महाअभियान 2025 से किसानों व ग्रामीणों को आसान वित्तीय सेवायें, कम ब्याज पर ऋण सहकारी सब्सिडी का लाभ, सामुदायिक विकास में भागीदारी और आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। केवल 100 रुपये में बचत खाता खोलने की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे ग्रामीण समाज को स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधा और सशक्तिकरण मिलेगा। शासन की मंशा तथा नीति के अनुरूप उक्त सभी लोगों के परिप्रेक्ष्य में जनपद में समस्त किसान भाईयों एवं सहकारिता में रूचि रखने वाले प्रबुद्ध जनों से हम सार्वजनिक अपील करते हैं कि  200 रुपये का न्यूनतम अंश क्रय करके अधिकाधिक संख्या में अपनी निकटवर्ती समिति का सदस्य बनें, आपके इस कार्य से सहकारिता आन्दोलन को बल मिलेगा, सहकारिता को अधिक उपयोगी और सशक्त बनाया जा सकेगा एवं सहकार से समृद्धि की केन्द्र सरकार की योजना को मूर्त रूप में स्थापित करने में बहुमूल्य सहयोग प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *