प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केकराही का हाल बेहाल,रात में डॉक्टर नदारद

Spread the love

करमा सोनभद्र। स्थानीय विकास खण्ड स्थित कर्मा नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केकराही का हाल बेहाल,रात में डॉक्टर साहब नदारद स्वास्थ्य केन्द्र पर  एनम फार्मासिस्ट के भरोसे रात में इमरजेंसी व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी।
 स्थानीय लोगों की बात करें तो रात के समय अस्पताल में डॉक्टरों की मौजूदगी नहीं रहती और इमरजेंसी जैसी महत्वपूर्ण सेवा फार्मासिस्ट व एएनएम के सहारे संचालित होती है। समय से  उचित इलाज नहीं मिलने के कारण कई मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है। गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए मजबूरन बाहर जाना पड़ता है। सम्बंधित अधिकारियों के द्वारा कभी भी रात में कर्मा व ककराही स्वास्थ व्यवस्थाएं प्रभावित होने से क्षेत्रों में खुले अवैध अस्पतालों की चांदी कट रही है  मरीजों के परिजन परेशान है। धर्मेश, इस्लाम, रमाशंकर, अभिषेक मनोज आदि लोगों ने कहा कि यदि सीएमओ ने जल्द संज्ञान लेकर कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलेगा और अस्पताल की पूरी व्यवस्था से अवगत कराएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *