पशु चरा रही महिला पानी पीने बाॅध में गई,पैर फिसलने से बाॅध में समाई

Spread the love

काफी प्रयास के बाद दो घंटे बाद से बरामद हुआ शव 

अहरौरा, मिर्जापुर / स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा बांध के किनारे पशु चराने गई महिला को प्यास लगने के बाद बांध में पानी पीने के लिए गई और महिला का पैर फिसलने से वह बांध में समा गई ।

 स्थानीय लोगो के सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी खोजबीन के चुनार से गोताखोर बुलाकर डूबी महिला का शव बाहर निकलवाया।

घटना गुरुवार को सुबह लगभग दस बजे की है दो घंटे बाद शव बरामद हुआ।

स्थानीय थाना क्षेत्र के छातों गांव निवासी 53 वर्षीय सुधनी देवी पत्नी रामराज यादव प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी अपनी भैंस लेकर चराने के लिए बाध के किनारे  छातों फुलवरिया की तरफ गई थी ।

महिला को प्यास लगी तो वह अहरौरा बाध में पानी पीने के लिए गई जहां पर पैर फिसलने से वह गहरे पानी में समा गई । साथ में पशु चरा रहे अन्य लोगों एव ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला के शव की पानी में काफी खोजबीन किया पर  महिला के शव का पता नहीं लगा तब पुलिस ने चुनार से गोता खोर को बुलाया गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया की महिला के शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण को भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *