धर्मशाला पर बड़ी घटना को न्योता दे रहा अस्थाई ट्रांसफार्मर – आशुतोष कुमार

Spread the love

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे के साथ कांग्रेसियों ने राबर्ट्सगंज धर्मशाला पर लगे खंभे के टेढ़े होने के साथ लगे अस्थाई ट्रांसफार्मर  जिसके द्वारा विद्युत आपूर्ति की जा रही है, शहर के अंदर जाने वाले रास्ते को करीब आधे के करीब घेर रखा है इसी रास्ते से होकर शिव भक्त कांवरिये तीसरे सोमवार के दिन गुप्त काशी शिवद्वार जलाभिषेक करने भी जाएंगे। ऐसे में शिव भक्तों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है । कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा ने कहा कि कांवरिया एक साथ चलते हैं और रास्ता छोटा होने की वजह से आने और जाने में दिक्कत की होगी, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा ने कहा कि धर्मशाला के आगे/पीछे का रास्ता सही होना चाहिए नाली का पानी भी सड़क पर नही लगना चाहिए। मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में राहुल जैन, दयाराम प्रजापति, सौम्य सोनकर, अमन पाठक, प्रमोद प्रजापति, धीरज केसरी, शिवांग पाठक,आयुष तिवारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *