बाबा सोमनाथ संस्था के संचालक एस के कन्नौजिया द्वारा प्रति वर्ष किया जाता है नशा मुक्ति सम्मान समारोह का आयोजन
अहरौरा, मिर्जापुर। बाबा सोमनाथ नि शुल्क जीनियस स्टूडेंट एवं नशा मुक्ति संस्था द्वारा रविवार को इमलिया चट्टी बाजार में स्थित एक लान में आयोजित सम्मान समारोह में हाईस्कूल व इंटर मीडियट में 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले लगभग 160 से अधिक छात्र छात्राओं को को सम्मानित किया गया। इसी तरह नशा न करने वाले लगभग 51 लोगों को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एस के कन्नौजिया ने बताया की हाईस्कूल में 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले लगभग 101 छात्र छात्राओं व इंटर मीडियट में 86 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 54 बच्चों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इंटर मीडियट में सर्वाधिक अंक पाने वाले निधि यादव, श्रीजल विश्वकर्मा, आदित्य सिंह, हाईस्कूल में सूर्य दीप प्रजापति, सुप्रिया पटेल, अन्या सिंह सहित अनुसूचित जाति में सर्वाधिक अंक पाने वाली रुचि राव को साइकिल प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महामंत्री संजय भाई पटेल ने अपने संबोधन में कहा की इस तरह का आयोजन समाज के लोगों को प्रेरणा प्रदान करता है और बच्चों का मनोबल बढ़ाता हैं। जिला पंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय ने कहा की शिव कुमार कन्नौजिया द्वारा नशा मुक्ति सम्मान और अच्छे अंक पाने पर बच्चों का सम्मान करना अत्यंत ही सराहनीय कार्य है। सम्मान से बच्चों और उनके अभिभावकों को गर्व होता है। इस अवसर पर अंकित सिंह पटेल, राजेश पटेल, सिद्धू अली, राजबहादुर सिंह, रामदुलार पराया, जोगेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता सरदार रणबीर सिंह व संचालन फडेंनदर श्रीवास्तव ने किया।
