सीसीएल में “स्वच्छता पखवाड़ा” का शुभारंभ, स्वच्छता शपथ के साथ शुरू हुआ 15 दिवसीय विशेष अभियान

Spread the love

रांची।सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) मुख्यालय स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में आज “स्वच्छ भारत मिशन” के अंतर्गत आयोजित “स्वच्छता पखवाड़ा” का शुभारंभ हुआ। यह 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान 16 जून से 30 जून 2025 तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक निलेंदु कुमार सिंह द्वारा कर्मियों को ‘स्वच्छता शपथ’ दिलाकर की गई।

इस अवसर पर सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह के साथ-साथ निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार तथा विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित रहे।

शपथ के उपरांत, अपने संबोधन में  एन. के. सिंह ने कहा कि “स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर नागरिक की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। हमें इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। स्वच्छता पखवाड़ा हमारे लिए सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि एक संकल्प है– स्वच्छ सोच, स्वच्छ कार्यस्थल और स्वच्छ पर्यावरण के लिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ स्वयं स्वच्छ रहने से हमारा कार्य पूर्ण नहीं होता। हमें दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना होगा और इसके लाभों को समझाना होगा। जब स्वच्छता एक सामूहिक आदत बनेगी, तभी हम एक स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत की ओर बढ़ पाएंगे।”

“स्वच्छता पखवाड़ा” का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ाना एवं सामूहिक भागीदारी को प्रेरित करना है। इस वर्ष की थीम “स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी है” 

है, जो नागरिकों, कर्मचारियों और समुदायों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करती है।

इन सभी प्रयासों का उद्देश्य स्वच्छता को जीवनशैली का अनिवार्य हिस्सा बनाना है, न कि केवल एक अभियान समझना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *