उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा आयोजित समर हॉबी कैम्प संपन्न

Spread the love

प्रयागराज/ उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय, प्रयागराज की ओर से आयोजित समर हॉबी कैम्प का समापन समारोह शनिवार को सम्पन्न हो गया। 20 दिनों तक चलने वाले समर हॉबी कैम्प में कुल 138 बच्चों ने भाग लिया। समर हॉबी कैम्प में स्केटिंग, आर्ट एवं काफ्ट, नृत्य तथा तायक्वोंडो कोर्सों को सफलतापूर्वक सिखाया गया।

इस मौके पर संगठन की अध्यक्षा श्रीमती हिमा चौहान सिंह महोदया द्वारा स्केटिंग एवं तायक्वोंडो प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बच्चों द्वारा बनाये गये आर्ट एवं कॉफ्ट पेन्टिंग की आयोजित प्रदर्शनी का भी लोकार्पण किया गया, जिसके अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समर कैम्प में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण-पत्र एवं गिफ्ट भी वितरित किये गये। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी।

इस अवसर पर संगठन की अध्यक्षा श्रीमती हिमा चौहान सिंह महोदया द्वारा सभी शिक्षिकों को प्रमाण-पत्र एवं समर कैम्प में सहयोग देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन की सचिव श्रीमती साधना कुमार, श्रीमती सुप्रिया सिन्हा, श्रीमती श्रुति सचान, श्रीमती संगीता द्विवेदी, श्रीमती रेणु पोनिया, श्रीमती राखी द्विवेदी, श्रीमती चारू गुप्ता, श्रीमती आयुषी भटनागर, श्रीमती भावना सिंह, श्रीमती युसरा यूसुफ एवं श्रीमती सोफिया के साथ-साथ संगठन की अन्य सदस्यायें भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर प्रयागराज मंडल की महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती वन्दना अग्रवाल भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *