सोनभद्र। पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर भी सख्त रुख अपनाया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारु द्विवेदी के नेतृत्व में जनपद में विशेष यातायात अभियान चलाया गया।इस अभियान के तहत उर्मौरा एवं धर्मशाला चौराहे पर सघन चेकिंग की गई, जिसमें रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इसके अलावा मॉडिफाइड साइलेंसर और अन्य अवैध उपकरणों की भी जांच की गई।चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए दो वाहनों से अवैध हूटर उतरवाए गए और संबंधित वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, रॉन्ग साइड वाहनों का चालान और अवैध हूटर उतरवाए गए
