अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की बैठक संपन्न
मिर्जापुर। सेवारत शिक्षकों के लिए लागू किए गए टेट अनिवार्यता के विरोध में 13 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर आयोजित मशाल जुलूस को सफल बनाने की रणनीति गुरुवार को मिर्जापुर नगर के भरूहना त्रिमुहानी के पास आयोजित अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की बैठक में तय की गई।
बैठक में मशाल जुलूस को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी शिक्षक संगठनों ने हुंकार भरते हुए एकजुटता दिखाई और निर्णय लिया गया की सभी संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारी तेरह अप्रैल को तीन बजे तक बरियाघाट स्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे और वहां एकत्रित सैकड़ों शिक्षकों के साथ मशाल जुलूस लेकर जिलाधिकारी कार्यालय जायेंगे।
और पूरे देश में सेवारत शिक्षकों के लिए लागू किए गए और अनिवार्यता का जोरदार विरोध करते हुए अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
बैठक का नेतृत्व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुशील कुमार पांडेय गुट के जिलाध्यक्ष आकाश उपाध्याय ने किया।
बैठक में अटेवा की मंडल अध्यक्ष अंजना सिंह, वैभव सिंह यादव, आशिक इकबाल, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, नीलकांत पांडेय, जय प्रताप सिंह, अरविन्द कुमार त्रिपाठी, सर्वेश श्रीवास्तव, रविन्द्र यादव जिलाध्यक्ष टी एस सी टी, कुंवर आकाश सिंह, श्री कांत पाठक, जगदंबा चौधरी, आनंद दूबे, विजय श्रीवास्तव, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
