स्टेशन अधीक्षक अरविन्द राय सम्मानित

Spread the love

प्रयागराज। रामबाग रेलवे स्टेशन के अ प्रा स्टेशन अधीक्षक अरविन्द राय का श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, रामबाग के पदाधिकारियों ने अभिनन्दन किया। समारोह के मुख्य अतिथि शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी एवं समारोह के अध्यक्ष पूर्व कुलपति बी एच यू प्रोफेसर जी सी त्रिपाठी रहे। समारोह में अरविन्द राय के निष्ठा, ईमानदारी एवं विनम्र सेवा अवधि को याद करते हुये उनके द्वारा प्रदत्त सेवाओं की सराहना हुई। विधायक ने दुर्गा पूजा के कार्यक्रमों की सफलता में अरविन्द राय के सहयोगों की सराहना किया एवं नये अधीक्षक अखिलेश श्रीवास्तव का अभिनन्दन किया। अरविन्द राय के अवकाश प्राप्ति के बाद स्वर्णिम कार्यों के प्रति समर्पित सामाजिक सहयोग की अपेक्षा की गयी। महाकुंभ 2025 में राय द्वारा कुशल प्रबन्धन की सराहना की गयी। आपके प्रशासनिक अनुभवों को नये अधिकारियों से साझा कर मार्गदर्शन देने के विषय में चर्चा हुयी। प्रोफेसर गिरीश चन्द्र त्रिपाठी ने अपने आशीर्वाद उद्बोधन में “कर्म ही पूजा” की संस्कृति पर बल दिया। अपने कार्यों के प्रति निष्ठा और कर्मठ व्यक्तित्व ही मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाता है। प्रोफेसर ने प्रकृति की भयावहता को देखते हुये पर्यावरण को ध्यान में रखकर वृक्षों के संरक्षण पर विशेष ध्यानाकृष्ट किया। दुर्गापूजा समिति के संरक्षक अग्रवाल, अध्यक्ष डाॅ प्रमोद शुक्ल, मंत्री मिश्र एवं समस्त पदाधिकारियों ने राय का एवं नवागत स्टेशन अधीक्षक अखिलेश श्रीवास्तव का अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। 

इलाहाबाद इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डाॅ अनन्त कुमार गुप्त ने अंगवस्त्रम, उपहार एवं पुष्पगुच्छ देकर राय का अभिनन्दन किया एवं उनके कुशल रेलसेवाओं की सहृदय सराहना किया। उपस्थित रेलवे के अधिकारियों एवं जनमानस ने राय का अभिनन्दन किया। आशीष कुमार गुप्त ने अभ्यागत अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। समारोह का कुशल संचालन डाॅ प्रमोद शुक्ला ने किया। भारतीय सांस्कृतिक परिषद के महानगर अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्त ने अरविन्द राय एवं अखिलेश श्रीवास्तव जी का अभिनन्दन किया एवं अभ्यागत अतिथिगण, मुख्य अतिथि, सभाध्यक्ष महोदय के प्रति कृतज्ञ आभार व्यक्त करते हुये सादर अभिवादन किया। कार्यक्रम में अनेकों गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *