हजारीबाग।पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित खनन को बढ़ावा देते हुए एनएमएल केरेडारी ने आईसीएमएस बैरियर के पास नई वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली स्थापित की है। यह पहल परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में की गई है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा करना है।
इस प्रणाली के जरिए अब पीएम10, पीएम2.5, सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे प्रमुख वायु मानकों की वास्तविक समय में निगरानी की जाएगी।
इसके साथ ही वर्षा, तापमान, पवन गति, पवन दिशा, आर्द्रता, सौर विकिरण और वायुदाब जैसे मौसम संबंधी मानकों पर भी लगातार नजर रखी जाएगी।
एनएमएल केरेडारी की यह पहल स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही यह प्राकृतिक संतुलन और जिम्मेदार खनन के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
