चन्दौली के प्रवेश द्वार कटरिया में हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का भव्य स्वागत 

Spread the love

समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार बिन्द के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम जनपद आगमन पर फूल मालाओं से लादकर किया अभिनंदन 

कटरिया । जनपद चंदौली में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जनपद चंदौली में प्रथम आगमन पर चन्दौली के प्रथम ग्राम पंचायत कटरिया में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ विरेन्द्र कुमार बिन्द के नेतृत्व में सैकड़ो समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। श्री बिन्द ने माल्यार्पण कर गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट किया। 

इस मौके पर उपस्थित अय्यूब खान गुड्डू प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, शाहिद शिबू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, नगर अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ इरफान रब्बानी, विधानसभा सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ सलमान खान, नगर महासचिव साहिल खान, वसीम अहमद, जय सिंह यादव, शोएब अख्तर मीडिया प्रभारी, राज चौहान, धर्मेंद्र पटेल, विशाल यादव, आकाश बिन्द, सुनील पाल, अजय मौर्या, रितेश यादव, अजय यादव, रमाकांत यादव, सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *