एनटीपीसी विंध्याचल में गणेश चतुर्थी के अवसर पर  गीत गायन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल में पुजा समिति द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर कर्मचारी, सहयोगी एवं उनके परिवारजनों हेतु धार्मिक गीतों पर आधारित गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं अपनी–अपनी मधुर भक्ति गीतों को प्रस्तुत किया। सभी की मनमोहक प्रस्तुति ने सबको तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण)  ए जे राजकुमार, महाप्रबंधक(मेंटीनेंस एवं एडीएम)  एम सुरेश एवं श्रीमती सुरेश, पुजा समिति के सभी सदस्य एवं भारी संख्या श्रद्धालुगण उपस्थित रहें। सभी श्रद्धालुओं हेतु प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी, जिसमें भारी संख्या मे श्रद्धालुगण पहुँचकर प्रसाद का आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में पूजा समिति द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *