
चौबेपुर,वाराणसी। शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षकों के सम्मान कार्यक्रम के क्रम में सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा रविवार को कैथी के दो अवकाश प्राप्त शिक्षकों को उनके घर पर सम्मानित किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्थरा की प्रधानाध्यापिका पद अवकाश से वर्ष 1995 में अवकाश प्राप्त चन्द्र प्रभा मिश्रा (90 वर्षीय) और पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊगापुर के प्रधानाध्यापक पद से वर्ष 2011 में अवकाश प्राप्त केदार सिंह (78 वर्षीय) को माल्यार्पण, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और दैनन्दिनी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक का व्यक्तित्व निर्माण में योगदान अतुलनीय है। अबोध बच्चे को अक्षर ज्ञान कराना सबसे कथित शैक्षणिक कार्य है।
