सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में ‘विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित

Spread the love

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी.) में 28 अप्रैल 2025 को ‘विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम एवं विचार-विमर्श सत्र आयोजित किए गए।

एल.एंड डी. सेंटर में ‘स्वास्थ्य एवं सुरक्षा में क्रांतिकारी बदलाव – कार्यस्थल पर ए.आई. एवं डिजिटलीकरण की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन), अनिल कुमार ने की। इस अवसर पर मुख्य महा प्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं), सुश्री आशा एस. कार्था एवं संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। संगोष्ठी में विभिन्न विभागों के विभागीय सुरक्षा अधिकारी, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी एवं लाइन मैनेजर शामिल हुए। इस अवसर पर बोलते हुए श्री पलाई ने विभागों द्वारा किए जा रहे विभिन्न डिजिटलीकरण प्रयासों के लिए सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे सत्र आयोजित करने के महत्व पर जोर दिया।

तकनीकी सत्र का संचालन एन.आई.टी. राउरकेला के प्रोफेसर, डॉ. पंकज के सा ने किया। इस सत्र में ए.आई. के विभिन्न पहलुओं और कार्यस्थल में डिजिटलीकरण के उपयोग पर चर्चा की गई। ‘हीट स्ट्रेस को समझना और इसकी रोकथाम’ विषय पर एक अन्य तकनीकी सत्र उप सी.एम.ओ., (ओ.एच.एस.सी.), डॉ. सुरेंद्र कुमार द्वारा लिया गया। सुश्री आशा कार्था ने सभा का स्वागत किया, जबकि महा प्रबंधक (सुरक्षा इंजीनियरिंग),  अबकास बेहेरा ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया। सहायक प्रबंधक (सुरक्षा), सुश्री प्रज्ञा नाथ ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *