सेल,राउरकेला इस्‍पात संयंत्र ने एलिम्को के सहयोग से राजगांगपुर ब्लॉक के 60 से अधिक दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए

Spread the love

राउरकेला।सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र (आर.एस.पी.) ने अपनी सी.एस.आर. पहल के तहत एलिम्को (कृत्रिम अंग निर्माण निगम) के सहयोग से सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर ब्लॉक में रहने वाले दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को 156 कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए हैं। वितरण समारोह 29 मार्च को राजगनपुर ब्लॉक कार्यालय में आयोजित किया गया था। महा प्रबंधक प्रभारी (सी.एस.आर.), मुनमुन मित्रा ने आर.एस.पी. का प्रतिनिधित्व किया। वितरण राजगांगपुर बी.डी.ओ. और राजगांगपुर नगर निगम के उपाध्यक्ष की उपस्थिति में किया गया।

गण्यमान्यों ने 60 दिव्यांगजनों और 8 वरिष्ठ नागरिकों को 11.71 लाख रुपये की लागत से बैटरी चालित मोटर चालित तिपहिया साइकिल, हाथ से चलने वाली तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, स्मार्ट/सुगम्य छड़ी, स्मार्ट फोन, बैसाखी के अलावा अन्य सहायक उपकरण वितरित किए।

उल्लेखनीय है कि आर.एस.पी. ने ओडिशा खान समूह सहित अपने परिक्षेत्रों में दिव्यांग व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण के लिए एलिम्को के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *