आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान : महिला सम्मेलन संपन्न

Spread the love

सोनभद्र। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान महिला सम्मेलन का आयोजन स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा डॉक्टर कृतिका अग्रवाल उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, जिला प्रभारी अनिल सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस सम्मेलन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सशक्तिकरण के लिए चर्चा की गई। डॉक्टर कृतिका अग्रवाल ने अपने संबोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में बताया और उन्हें अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। स्वदेशी चीजों को अपनाने के लिए हर घर संदेश पहुंचाना वह लोगों को जागरूक करना हमारी जिम्मेदारी है। जिसको लेकर हम संकल्प लेते हुए मोदी , योगी के अभियान को सफल बनाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने भी महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और उन्होंने आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अपने अनुभव और विचार साझा किए। इस मौके  पर कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश दुबे, कुसुम शर्मा,प्रेम शिला सिंह, मीनू  चौबे , प्रमिला जैसवाल, आरती चौबे , तारा देवी, मीरा यादव, सरोज केसरी, कविता, संध्या पांडे, किरण सिंह, मीना पटेल, रंजन पांडे, प्रमिला त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। वहीं अंत में पूरे कार्यक्रम को संचालित कर रही गुड़िया त्रिपाठी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *