सचिव राज्य सूचना आयोग ने निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया

Spread the love

चन्दौली ।  सचिव राज्य सूचना आयोग अभय सिंह तथा जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे द्वारा नेशनल हाईवे स्थित महेवा में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने निर्माण कार्य में प्रयोग किए जाने वाले मैटेरियल को देखा तथा कार्यदाई संस्था को निर्माण कार्य में उपयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता हमेशा ध्यान में रखते हुए निर्माण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान फिनिशिंग का कार्य सही नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि अगले निरीक्षण तक फिनिशिंग का कार्य अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए तथा समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कर आगे की प्रक्रिया शुरू करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाई के राय जिला विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *