भाजपा जिला मंत्री शुक्ला के निवेदन पर सिंधिया ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

Spread the love

मनोज पांडेय 

कैलारस, मध्यप्रदेश। कैलारस भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री, भारत सरकार को रेलवे से संबंधित जौरा, कैलारस एवं सबलगढ़ में जनहित के कार्य कराने हेतु सादर निवेदन पत्र लिखकर क्षेत्रीय समस्याओं जिनमें यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए, मेन रोड जोरा/कैलारस एवं जौरा रेलवे स्टेशन के बीच फूट ब्रिज बनवाने की कृपा करें। क्योंकि रेलवे स्टेशन पर मेन रोड से जाने के लिए एप्रोच रोड की दूरी लगभग 2 किलोमीटर है एवं रोड भी बहुत ही खराब है जिसमें गड्‌ढे भी बहुत है। यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए, मेन रोड कैलारस / सबलगढ़ तथा रेलवे स्टेशन कैलारस के बीच फूट ब्रिज बनवाने की कृपा करें, क्योंकि कैलारस में भी एप्रोच रोड की दूरी लगभग 2 किलोमीटर ही है एवं एप्रोच रोड में गड्‌ढे बहुत हैं। सबलगढ़ के पुराने रेलवे स्टेशन पर जनहित में मेमू ट्रेन का 5 मिनट का स्टॉपेज कराने की कृपा करें, क्योंकि ब्रॉड गेज रेलवे का नवीन रेलवे स्टेशन सबलगढ़ शहर से लगभग 2 किलोमीटर आगे है। राजेंद्र शुक्ला ने निवेदन किया कि उपरोक्त तीनों कार्य अत्यधिक जनहित से जुड़े हुए हैं। जनहित के कार्य की स्वीकृति दिलाने की कृपा करें। भाजपा जिला मंत्री शुक्ला के निवेदन पर सिंधिया केंद्रीय मंत्री भारत सरकार ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को उक्त जनहित के कार्यों को कराने के लिए पत्र लिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *