सात जोड़ों की हुई काउंसलिंग-तीन हुए साथ रहने को राजी – सविता सरोज

Spread the love

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में रविवार को महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज के नेतृत्व में महिला थाना पर परामर्श केन्द्र का आयोजन किया गया। 

महिला थाना रॉबटर््सगंज में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 07 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की गयी। काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपसी विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया। जिससे 04 जोड़ा पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए। इसके अतिरिक्त 03 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *