रिलायंस ने ‘बॉम्बे क्रीमरी’ के साथ आइसक्रीम बाजार में रखा कदम

Spread the love

बेंगलुरु, : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की FMCG शाखा रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने ‘बॉम्बे क्रीमरी’ ब्रांड के लॉन्च के साथ भारतीय आइसक्रीम बाजार में प्रवेश किया है। कंपनी के अनुसार, बॉम्बे क्रीमरी की आइसक्रीम असली डेयरी क्रीम से तैयार की गई है और इसे ‘किफायती कीमत पर वैश्विक गुणवत्ता’ के उद्देश्य के साथ पेश किया गया है। इसकी रेंज में कोन, कप, टब, बार और स्टिक जैसे विभिन्न उत्पाद शामिल हैं, जिनकी कीमत 10 रुपये से शुरू होगी। RCPL के निदेशक टी. कृष्णकुमार ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य भारतीय परिवारों तक किफायती कीमत पर असली डेयरी क्रीम से बनी गुणवत्तापूर्ण आइसक्रीम पहुंचाना है। बॉम्बे क्रीमरी की शुरुआत पश्चिम भारत से की जा रही है और जल्द ही इसे देशभर में उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *