स्थानीय लोगों एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी – स्वतंत्र देव सिंह
अहरौरा, मिर्जापुर। क्षेत्र के कैलहट बाजार स्थित राजदीप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को वरिष्ठ पत्रकार राजेश पटेल द्वारा रचित ‘चुनार के रतन’ पुस्तक का विमोचन समारोह संपन्न हुआ। पुस्तक का विमोचन उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया। पुस्तक में चुनार क्षेत्र में जन्मे 137 विभूतियों के जीवन एवं उनके द्वारा किए गए योगदान को रेखांकित करने का प्रयास लेखक द्वारा किया गया है।

विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि लोगों को अपने पूर्वजों को जानना चाहिए।हम आधुनिक बने, अच्छी बात है लेकिन स्थानीय परंपराओं को भी संयोजित रखना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सांस्कृतिक परंपराओं के पोषक है। चुनार की विभूतियों पर आधारित यह पुस्तक आगे चल निश्चित रूप से अपने पूर्वजों को जानने में सहायक होगी। उत्तर प्रदेश आज दंगा मुक्त प्रदेश बन गया है।दिन हो या रात महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में प्रदेश पूरी तरह सुरक्षित है।जीवन में सफलता के लिए ईमानदारी परम आवश्यक है उसी को आधार मानकर मैंने राजनीति में प्रवेश किया था एवं आज भी उसी पर कायम हूं। चुनार का रतन पुस्तक को मात्र इसे विमोचन तक ही सीमित न रखा जाए बल्कि इसे स्थानीय शिक्षण संस्थानों एवं पुस्तकालयों तक भेजने का प्रयास करना चाहिए।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ इंदीवर ने चुनार के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला एवं यहां के लोगों को त्याग की प्रतिमूर्ति बताया। समारोह को सांसद रामशकल,दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोहनलाल श्रीमाली,डा कैलाशपति त्रिपाठी,लाल बहादुर सिंह, जगदीश पटेल,संजय भाई पटेल ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता ई राज बहादुर सिंह ने एवं संचालन सुरेंद्र सिंह पटेल ने किया।इस दौरान नागेश सिंह, बजरंगी सिंह कुशवाहा, महेंद्र नाथ सिंह, राकेश सिंह, अवधेश सिंह,नवल किशोर सिंह, प्रहलाद सिंह सहित अन्य लोग भी रहे।
