अहरौरा, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के बरही गांव में बेचूबीर बाबा के धाम के सामने गेहूं की खेत में सोमवार को सुबह रेखा देवी पत्नी संतोष कुमार आदिवासी का शव मिलने के बाद नासिक में मजदूरी कर रहे संतोष शाम को सीधे पोस्टमार्टम हाउस मिर्जापुर पहुंचा और वहां से अंत्य परीक्षण के बाद शव लेकर उसका देर रात अंतिम संस्कार चुनार में किया। वहीं मंगलवार को एक बड़ी घटना घटी और मृतका रेखा देवी के हत्या का आरोपी नागेन्द्र कोल दोपहर बाद लगभग तीन बजे सक्तेशगढ़ में ट्रेन के सामने कूदकर आत्म हत्या कर लिया। घटना स्थल पहुंचे नागेन्द्र के पिता कल्लू ने बताया की नागेन्द्र पांच अप्रैल भोर में घर से निकला था जिसका शव आज यहां रेलवे ट्रैक पर मिला। जानकारी के अनुसार नागेन्द्र के मामा के साली की शादी सक्तेशगढ़ में हुई थीं आशंका है की रेखा की मौत के बाद नागेन्द्र वही चला गया था। और मंगलवार को ट्रेन के सामने कूदकर आत्म हत्या कर लिया। नागेन्द्र की शादी लगभग 14 वर्ष पूर्व 2007 में ददरा पहाड़ी के धन्नो देवी के साथ हुई थी जिससे एक वर्ष बाद एक लडकी पैदा हुई लड़की बरखा इस समय अपने पिता के साथ बरही गांव में रह रही हैं। वही धन्नो देवी पति के उत्पीड़न से त्रस्त होकर शादी के एक वर्ष बाद ही अपने पति को छोड़कर चली गई थी। ग्रामीणों का कहना है की इसके बाद नागेन्द्र का संबंध रेखा से हो गया। नागेन्द्र व संजय दो भाई हैं। रेखा गांव की सक्रिय महिला थी ग्रामीणों के अनुसार रेखा गांव एक सक्रिय महिला थी और नशा मुक्ति अभियान सहित महिलाओं के हक एवं अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली ग्रीन ग्रुप की एक सक्रिय सदस्य थी। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की सोमवार को बरही में मिले रेखा देवी के हत्या का नामजद आरोपी नागेन्द्र का शव मंगलवार को चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ में मिला है। मौके पर पुलिस गई छानबीन की जा रही है।
रेखा के पति ने देर रात पत्नी का किया अंतिम संस्कार , हत्या का आरोपी नागेन्द्र ट्रेन से कटकर किया आत्महत्या
