रिहंदेश्वर धाम में धूमधाम से मनाया गया रक्षा पंचमी, भक्ति में झूम उठे श्रद्धालु

Spread the love

बीजपुर, सोनभद्र। रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में रक्षा पंचमी का पर्व श्रद्धा, आस्था और भक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों शिव भक्तों ने भगवान रिहंदेश्वर महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
पूजन के पश्चात मंदिर के मुख्य पुजारी राधेश्याम दुबे ने उपस्थित श्रद्धालुओं को रक्षा सूत्र बांधकर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। इसके बाद संगीतमय हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। भक्तिमय वातावरण के बीच ढोल-नगाड़ों के साथ शयन आरती संपन्न हुई।
पूजन कार्यक्रम में डालमिया सीमेंट के मार्केटिंग ऑफिसर अभिषेक कुमार एवं उनकी पत्नी अंजलि ने यजमान की भूमिका निभाई। मुंबई से पधारी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की चीफ मैनेजर अनुभा सिंह तथा केबी सहाय इंटरमीडिएट कॉलेज की व्याख्याता अर्चना रंजन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस दौरान सम्मानित समाजसेवी उपेंद्र प्रताप सिंह एवं संदीप उपाध्याय के मधुर भक्तिमय गायन ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं एसकेबी पाठक के नेतृत्व में भक्तों ने “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के जयघोष लगाए, जिससे पूरा रिहंदेश्वर धाम भक्तिमय जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मालवीय मिशन के महासचिव एवं रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर समिति के सक्रिय सदस्य उपमहाप्रबंधक निशांत कमल के स्थानांतरण पर मंदिर समिति की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं रिहंद पूजा समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक एस.एन. कोरंगा एवं महासचिव अपर महाप्रबंधक प्रोजेक्ट विजेंद्र कुमार मीना का श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जी.सी. साहू, आर.एन. वर्मा, बीएमएस अध्यक्ष राकेश राय, महामंत्री एस.एन. पाठक, संजय कुमार, अनिल त्रिपाठी, रामानंद यादव, अवनीश पांडे, रिंकेश उपाध्याय, आराध्या, डॉ. आर.के. झा, विजय तिवारी, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, समता सिंह, डी.सी. शुक्ला, श्रीराम यादव सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *