नगर पालिका परिषद सोनभद्र में आयोजित हुआ जनसुनवाई (सम्भव) दिवस, 30 शिकायतों का तत्परता से निस्तारण

Spread the love

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों की सुनवाई एवं उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले समाधान दिवस (सम्भव) कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 03 नवम्बर 2025 (सोमवार) को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रूबी प्रसाद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र एवं  मुकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान जनसुनवाई में नागरिकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुना गया एवं त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

 आयोजित जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 2, नगर पंचायत घोरावल में 4, नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 5, नगर पंचायत ओबरा में 3, नगर पंचायत रेनुकूट में 2, नगर पंचायत पिपरी में 4, नगर पंचायत दुद्धी में 4, नगर पंचायत डाला बाजार में 1 तथा नगर पंचायत अनपरा में 3 शिकायतें प्राप्त हुईं।
इस प्रकार कुल 30 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें साफ-सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश आदि जनसुविधाओं से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं। अधिकांश शिकायतों का तत्काल निस्तारण मौके पर ही कराया गया।

अधिशासी अधिकारी  मुकेश कुमार ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होना एवं उनका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है, और इस दिशा में नगर पालिका प्रशासन पूर्ण तत्परता से कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर मा० सदस्यगण, नगर पालिका कर्मचारीगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *