घरेलू उपभोक्ताओं को पाइपलाइन के माध्यम से प्राकृतिक गैस (PNG) के उपयोग को बढावा……

Spread the love

औसतन प्रतिदिन लगभग 2000 नए PNG कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं

 लखनऊ । वर्तमान में भूराजनीतिक संकट के उपरांत भी भारत में घरेलू पी०एन०जी० के स्टॉक की सुलभता तथा उपभोक्ता को 24 X 7 पी०एन०जी० की आपूर्ति होने के कारण भारत सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को एल०पी०जी० के स्थान पर पी०एन०जी० कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने पर बल दिया जा रहा है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के राजपत्र दिनांक 24.मार्च 2026 द्वारा पेट्रोलियम उत्पाद वितरण (पाइपलाइनों और अन्य सुविधाओं को बिछाने, निर्माण, संचालन और विस्तार के जरिए) आदेश, 2026 जारी किया गया है। उक्त के क्रम में में मुख्य सचिव  उ०प्र० शासन द्वारा प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को पाइपलाइन के माध्यम से प्राकृतिक गैस की आपूर्ति कराए जाने के सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश में कुल 12 सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क कम्पनियों द्वारा अधिकांश जनपदों में अपना आधारभूत ढांचा तैयार करते हुए, आवासीय क्षेत्रों में पाइपलाइनें बिछा दी गयी हैं तथा ऐसे स्थानों पर पी०एन०जी० कनेक्शन धारकों को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति इन एन्टिटीज द्वारा सुनिश्चित करायी जा रही है तथा औसतन 2000 नवीन पी०एन०जी० कनेक्शन प्रतिदिन निर्गत किये जा रहे हैं। अतः नवीन पी०एन०जी० कनेक्शनों की संख्या को त्वरित आधार पर बढ़ाये जाने की आवश्यकता है।

एल०पी०जी०/पी०एन०जी० उपभोक्ताओं को भारत सरकार द्वारा निर्गत अधिसूचना दिनांक 14 मार्च 2026 के अनुसार पी०एन०जी० कनेक्शन तथा घरेलू एल०पी०जी० दोनों ही कनेक्शन रखने वाला कोई भी व्यक्ति, घरेलू एल०पी०जी० कनेक्शन नहीं रखेगा व न ही घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों का रिफिल किसी तेल कम्पनी अथवा उनके वितरक के माध्यम से प्राप्त करेगा। ऐसे व्यक्ति जिनके पास घरेलू तथा पी०एन०जी० दोनों कनेक्शन हैं, को अपने घरेलू एल०पी०जी० कनेक्शन को वापस करना होगा।  पी०एन०जी० कनेक्शन रखने वाला कोई भी व्यक्ति सरकारी तेल कम्पनी अथवा उनके वितरकों के माध्यम से न तो घरेलू एल०पी० जी० कनेक्शन प्राप्त करेगा और न ही घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों का रिफिल लेगा।

भारत सरकार की अधिसूचना तथा नियंत्रण आदेश में दी गयी व्यवस्था के क्रम में सी०जी०डी० एन्टिटीज द्वारा जहां-जहां पाइपलाइन बिछा दी है तथा उक्त एन्टिटी ऐसे स्थानों पर प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करने की स्थिति में है वहां के उपभोक्ताओं को घरेलू पी०एन०जी० उपभोक्ता बनने हेतु रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट से संदेश प्रेषित किए जाने के अनुरोध किया जा रहा है। इस हेतु सी०एन०जी० कम्पनियों द्वारा विभिन्न मोहल्लों, आवासीय कॉलोनियों तथा हाई राइज अपार्टमेंट्स आदि के उपभोक्ताओं से सम्पर्क कर उन्हें पी०एन०जी० उपभोक्ता बनने हेतु अनुरोध किया जा रहा है। सीएनजी एन्टिटी द्वारा ऐसे उपभोक्ताओं को दिए गए संदेश की प्रति सम्बन्धित क्षेत्र की सभी तेल विपणन कम्पनियों सहित उनके एल०पी०जी० डिस्ट्रीब्यूटर्स को उपलब्ध करायी जा रही है, जिसके क्रम में ऑयल कम्पनियों द्वारा पुनः उपभोक्ताओं को सूचित करते हुए, सम्बन्धित पते पर एलपीजी की आपूर्ति उक्त सूचना की तारीख से तीन महीने की समाप्ति पर बंद कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *