जनपद के सम्पूर्ण क्षेत्रों में 03 अप्रैल से 02 जून, 2025 तक निषेधाज्ञा लागू

Spread the love

 रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक लाउड स्पीकर / साउण्ड बाक्स/अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्णतया होगा प्रतिबंधित – जिला मजिस्ट्रेट

 सोनभद्र। जिलाधिकारी  बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि आगामी विभिन्न पर्वों / त्यौहारों तथा उ०प्र० बोर्ड व अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं आदि के आयोजन पर कतिपय अवांछित तत्वों के हस्तक्षेप / साजिश के कारण विधि एवं शान्ति व्यवस्था प्रभावित किये जाने से इनकार नहीं किया जा सकता है। जिसके शांति कायम रखने के लिए यह निषेधाज्ञा 03 अप्रैल से 02 जून, 2025 तक लागू रहेगा, यदि आवश्यक कारणों से इसे मध्य में ही वापस नहीं लिया गया तो तद्नुसार प्रभावी रहेगी। इसके अतिरिक्त समय-समय पर शासन स्तर से निर्धारित एवं स्थानीय स्तर पर जनपद में सम्पन्न होने वाले विभिन्न आवश्यक प्रतियोगी तथा शैक्षणिक परीक्षाओं के व वर्तमान में वक्फ बिल प्रस्ताव के दृष्टिगत विधि एवं शांति व्यवस्था स्थापित रखे जाने की आवश्यकता के दृष्टिगत आवश्यक प्रावधान के आधार एकपक्षीय निषेधाज्ञा अन्तर्गत धारा-163 (2). भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 प्रभावी किया जाना अपेक्षित है। लागू निषेधाज्ञा के दौरान आगामी पर्व, त्यौहारों के दौरान अत्यधिक सतर्कता बरतते हुए किसी प्रकार के जुलूस, धरना-प्रदर्शन इत्यादि बिना प्रशासनिक अनुमति आयोजित नहीं किये जायेंगे। कोई भी व्यक्ति अथवा व्यक्ति समूह अपर जिला मजिस्ट्रेट अधोहस्ताक्षरी अथवा उप जिला मजिस्ट्रेट की पूर्व अनुमति के बिना न तो कोई सभा, धरना-प्रदर्शन अथया जुलूस का आयोजन करेगा न ही किसी को ऐसा करने के लिए प्रेरित करेगा। धार्मिक मेलों, बारात वा शव यात्राओं पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक लाउड स्पीकर / साउण्ड बाक्स/ अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबन्धित होगा। उन्होंने बताया कि उपरोक्त किसी भी प्रावधान का उल्लंघन पाए जाने की दशा में निषेधाज्ञा अन्तर्गत धारा- 163(2) भा० न्या0स0-2003 एवं कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत तत्सम्वन्धित लागू आपदा प्रवन्धन अधिनियम-2005 एवं भा०द०वि० की प्रभावी सुसंगत धाराओं में वर्णित प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी। जनहित एवं आवश्यकता के दृष्टिगत उपरोक्त वर्णित समस्त प्रावधानों का कड़ाई एवं तत्परता पूर्वक अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *